फिल्म का परिचय
सुकुमार द्वारा निर्देशित और अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना, तथा फहद फासिल जैसे सितारों से सजी पुष्पा 2: द रूल एक हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर है। फिल्म 3 घंटे 21 मिनट की है और हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, तथा मलयालम में रिलीज़ हुई है।
कहानी
पुष्पा अब लाल चंदन स्मगलिंग सिंडिकेट का मुखिया बन चुका है। उसकी बढ़ती ताकत के साथ उसके दुश्मनों की संख्या भी बढ़ती है। फिल्म में न केवल उसकी संघर्ष की कहानी है, बल्कि उसकी पत्नी से भावनात्मक जुड़ाव भी दिखाया गया है। क्लाइमेक्स में पुष्पा का मुख्यमंत्री से मुकाबला और 5000 करोड़ की स्मगलिंग की योजना रोमांच को नई ऊंचाई पर ले जाती ह
क्या है खास?
- एक्शन और मनोरंजन: फिल्म पूरी तरह से मास एंटरटेनर है। दर्शकों को एक के बाद एक सीटी और ताली मारने वाले सीन देखने को मिलते हैं। अल्लू अर्जुन का “स्वैग” और दमदार डायलॉग्स फिल्म को और भी आकर्षक बनाते हैं
- दर्शकों का रिस्पांस: पब्लिक ने इसे “फुल पैसा वसूल” कहा है। कई लोग इसे साल की सबसे बड़ी एंटरटेनर बता रहे हैं
- कलेक्शन: पुष्पा 2 ने पहले वीकेंड पर वर्ल्डवाइड 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है, और यह बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बना रही है
देखें या ना देखें?
अगर आप एक्शन, ड्रामा, और मास एंटरटेनमेंट के शौकीन हैं, तो पुष्पा 2 आपके लिए है। यह आपको पूरी तरह से बांधे रखेगी और थियेटर में देखने का मजा दोगुना कर देगी। हालांकि, फिल्म लॉजिक से ज्यादा एंटरटेनमेंट पर जोर देती है, तो इसे उसी नजरिए से देखें।
फाइनल रेटिंग: 4/5
पुष्पा का डायलॉग, “पुष्पा फ्लावर नहीं, फायर है,” इस फिल्म को सही तरीके से परिभाषित करता है। इसे जरूर देखें!